Aaj Ka Mausam : दिल्ली में तेज बारिश, 9 अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन
Delhi Rain Alert Today

Delhi Rain Alert Today

Aaj Ka Mausam : 9 अगस्त को दिल्ली के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. यहां सुबह से ही तेज बारिश हो रही है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : दिल्ली में शनिवार की सुबह तेज बारिश हुई, जिससे कई जगह पानी भर गया और ट्रैफिक प्रभावित हुआ. शास्त्री भवन, आर.के. पुरम, मोती बाग और किदवई नगर समेत कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई. आज के लिए मौसम विभाग ने पूरे दिल्ली में रेड अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली में बहुत भारी बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में बहुत भारी बारिश, बिजली गिरने और आंधी-तूफान की संभावना को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. उत्तर दिल्ली, पश्चिम दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पूर्व दिल्ली और केंद्रीय दिल्ली में रक्षा बंधन के  दिन भारी बारिश हो सकती है. हल्की बारिश के बाद मथुरा रोड पर पानी भर गया, जबकि शनिवार तड़के हुई बारिश के बाद भारत मंडपम के गेट नंबर 7 पर भी जलभराव देखा गया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, मौसम की यह स्थिति ट्रैफिक व्यवस्था को प्रभावित कर सकती है.

दिल्ली-एनसीआर में भी होगी बारिश

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के लिए आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. कुल मिलाकर, मौसम आंशिक रूप से बादलों वाला रहेगा और हल्की बारिश व गरज-चमक की संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान कितना रहेगा?

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32-34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Mausam : 9 अगस्त को होगी भारी बारिश, रक्षा बंधन के दिन इन राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग ने शनिवार को अपने एक्स अकाउंट पर जानकारी दी कि दिल्ली और एनसीआर के ज्यादातर इलाकों में मध्यम से तेज बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, गोहाना, सोनीपत, रोहतक, सोहाना, पलवल, नूह, औरंगाबाद और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ हल्की गरज-चमक और बिजली गिर सकती है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola