Aaj Ka Itihas, 9 June: महान स्वतंत्रता सेनानी Birsa Munda का शहादत दिवस आज, नेहरू के निधन के बाद लाल बहादुर शास्त्री ने संभाली थी PM की गद्दी
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Jun 2021 10:51 AM
Aaj Ka Itihas, History Today, 9 June: आज साल 2021 का 160वां और छठे महीने का नौवां दिन है. 1964 में आज ही के दिन लाल बहादुर शास्त्री ने जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था. इधर, सन् 1900 में महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. आइये देखते हैं आज के दिन इतिहास के पन्नों में और क्या है खास...
Aaj Ka Itihas, History Today, 9 June: आज साल 2021 का 160वां और छठे महीने का नौवां दिन है. 1964 में आज ही के दिन लाल बहादुर शास्त्री ने जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला था. इधर, सन् 1900 में महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया. आइये देखते हैं आज के दिन इतिहास के पन्नों में और क्या है खास…
-
1659: दारा शिकोह को दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखा दिया. फिर औरंगजेब के हवाले उसे कर दिया.
-
1720: तीसरी स्टॉकहोम संधि पर स्वीडन और डेनमार्क ने हस्ताक्षर किया.
-
1752: त्रिचिनोपोली में ब्रिटिश के समक्ष फ्रांसीसी सेना ने आत्मसमर्पण किया.
-
1789: वैंकूवर द्वीप के निकट ब्रिटिश जहाजों पर स्पेन ने कब्जा किया.
-
1900: रांची जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा का निधन.
-
1940: जर्मनी के सामने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नार्वे ने किया आत्मसमर्पण.
-
1956: अफगानिस्तान में आए जबर्दस्त भूकंप ने 400 लोगों की जान ली.
-
1960: 1,600 लोगों ने चीन में आए तूफान से जान गंवायी.
-
1964: लाल बहादुर शास्त्री ने जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला.
-
1970: जोर्डन के शाह हुसैन के वाहन पर चली गोलियां. बाल-बाल बची जान.
-
1980: अंतरिक्ष यान सोयुज टी-2 वापस पृथ्वी पर लौटा.
-
1983: ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार जीत हासिल किया.
-
2011: लंदन में भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ हुसैन का हुआ निधन.
Posted By: Sumit Kumar Verma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










