बेंगलुरु में गूगल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया

Marsa Matrouh: In this photo provided by Matt Swider, posted on Twitter on March 9, 2020, Matt Swider lies on a hospital bed with his laptop, while in quarantine in the north coast city of Marsa Matrouh, Egypt. Swider, an American tourist, has been confined there since he tested positive for the new coronavirus after a Nile cruise in southern Egypt. For most people, the new coronavirus causes only mild or moderate symptoms. For some it can cause more severe illness. AP/PTI(AP12-03-2020_000202B)
Coronavirus बेंगलुरु में गूगल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. गूगल ने बेंगलुरु के अपने कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने की शुक्रवार को पुष्टि की.
बेंगलुरु : गूगल ने बेंगलुरु के अपने कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने की शुक्रवार को पुष्टि की. कंपनी के एक बयान में कहा, ‘‘कर्मचारी तब से ही अलग रह रहा है और हमने उसके करीबी संपर्क में रहने वाले सहकर्मियों से अपने आप को अलग करने तथा अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए कहा है.”
कर्नाटक के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि यूनान से लौटा गूगल का 26 वर्षीय कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. विभाग के मीडिया बुलेटिन में कहा गया है कि मुंबई के रहने वाले मरीज को एक अस्पताल के अलगाव वार्ड में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है. इसमें कहा गया है, ‘‘उसके संपर्क में मुख्य रूप से आने वाले लोगों का पता लगा लिया गया है और उनमें लक्षण नहीं देखे गये हैं.”
वह छह मार्च को यूनान से मुंबई आया था और आठ मार्च को विमान से बेंगलुरु आया था. वह नौ मार्च को कार्यालय आया था जहां उसने अपने चार करीबी दोस्तों से बात की और कुछ घंटों में ही घर लौट गया. सूत्रों ने बताया, ‘‘वह उसी दिन अस्पताल में भर्ती हो गया. उसका एक भाई बेंगलुरु में उसके साथ रह रहा है…माता-पिता और पत्नी मुंबई में हैं.” कर्नाटक में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या छह पर पहुंच गई है. कोरोना वायरस से कलबुर्गी के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की मंगलवार की रात मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










