हैदराबाद विवि का दावा - Coronavirus का टीका बनाया, परीक्षण की जरूरत
Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Mar 2020 6:39 AM
यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के जैव रसायन विभाग की एक संकाय सदस्य ने कोरोना वायरस से लड़ने वाला एक टीका विकसित करने का दावा किया है.
हैदराबाद : यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद के जैव रसायन विभाग की एक संकाय सदस्य ने कोरोना वायरस से लड़ने वाला एक टीका विकसित करने का दावा किया है. टीके को टी सेल एपिटोप्स कहा जाता है, जो नोवल कोरोना वायरस के सभी संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक प्रोटीनों के परीक्षण के लिए है. एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज की संकाय सदस्य डॉक्टर सीमा मिश्रा ने परीक्षण के लिए सेल एपिटोप्स नामक संभावित टीके उम्मीदवारों को डिजाइन किया है, जो कोरोना के सभी संरचनात्मक और गैर-संरचनात्मक प्रोटीनों के खिलाफ है.
ये वैक्सीन छोटे कोरोनवायरल पेप्टाइड्स हैं, जो अणुओं की कोशिकाओं द्वारा उपयोग किया जाता है. इन वायरल पेप्टाइड्स को नुकसान पहुंचाने वाली कोशिकाओं को नष्ट करने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता तैयार की जा सके. कंप्यूटेशनल सॉफ्टवेयर के साथ शक्तिशाली इम्यूनोइंफोर्मेटिक्स का उपयोग करते हुए, डॉक्टर सीमा मिश्रा ने इन संभावित एपिटोप्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि पूरी आबादी को इसका टीका लगाया जा सकता है.
15 साल लगते हैं टीके की खोज में, 10 दिनों में इस वैक्सीन को बनाया
आमतौर पर किसी टीके की खोज में 15 साल लगते हैं, लेकिन कंप्यूटेशनल टूल ने करीब 10 दिनों में इस वैक्सीन को बनाने में मदद की. वायरस को रोकने के लिए मानव कोशिकाओं द्वारा कितना प्रभाव इस्तेमाल किया जायेगा, इसके आधार पर संभावित टीकों की एक रैंक सूची तैयार की गयी है. मानव प्रोटीन पूल में मौजूद किसी भी मैच के साथ इस कोरोना एपिटोप्स मानव कोशिकाओं पर कोई विपरित असर नहीं डालते हैं, सो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया वायरल प्रोटीन के खिलाफ होगी, न की मानव प्रोटीन के. हालांकि, इन परिणामों को निर्णायक मोड़ देने के लिए प्रयोगात्मक रूप से जांच की जानी है.
ऑक्सफोर्ड विवि ने टीके के परीक्षण के लिए लोगों को ढूढ़ना शुरू किया
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ जल्द टीका निकालने के प्रयासों के तहत क्लीनिकल ट्रायल के लिए लोगों की तलाश शुरू कर दी है. इस परीक्षण के लिए विश्वविद्यालय के जेनर इंस्टीट्यूट और ऑक्सफोर्ड वैक्सीन ग्रुप ने आपस में हाथ मिलाया है. इसके तहत 510 स्वयंसवकों पर अध्ययन किया जायेगा, जिन्हें चाडओएक्स1 एसीओवी-19 टीके दिये जायेंगे या फिर तुलना के लिए नियंत्रित इंजेक्शन लगाये जायेंगे. टीका विकास प्रयास से जुड़े अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि उन्होंने आगामी परीक्षण के लिए इंगलैंड के थेम्स वैली क्षेत्र में शुक्रवार से (18 से 55 साल उम्र के)स्वस्थ स्वयंसेवक चुनने (स्क्रीनिंग) शुरू किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










