ePaper

जानिए मॉनसून से पहले कि‍स झील से निकला जहरीला झाग

Updated at : 30 May 2017 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
जानिए मॉनसून से पहले कि‍स झील से निकला जहरीला झाग

बेंगलुरु : मॉनसून से पहले की बारिश ने आइटी नगरी बेंगलुरु के लोगों को जहां गरमी से राहत दी है, वहीं शहर के झीलों के करीब रहनेवाले लोगों को इससे अजीब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रविवार से वर्थुर झील से अचानक झाग निकल रहा है. इस झाग से संपर्क कई तरह […]

विज्ञापन
बेंगलुरु : मॉनसून से पहले की बारिश ने आइटी नगरी बेंगलुरु के लोगों को जहां गरमी से राहत दी है, वहीं शहर के झीलों के करीब रहनेवाले लोगों को इससे अजीब परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल, रविवार से वर्थुर झील से अचानक झाग निकल रहा है.
इस झाग से संपर्क कई तरह की बीमारियों को न्योता दे सकता है. विशेषकर चर्म रोग को. झाग से निकलने वाली दुर्गंध स्थानीय लोगों का जीना और ज्यादा मुहाल कर रही है. अन्य दूसरे झीलों की तरह वर्थुर झील में भी प्रदूषण की वजह से यह झाग बनता है. पिछले हफ्ते हुई बारिश से झील का जलस्तर बढ़ा, तो यह झाग भी सड़कों पर आ गया. इसके चलते लोगों को मुश्किल का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola