एक जून से हर रोज एक घंटे लोगों की शिकायतें सुनेगी केजरीवाल सरकार

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार और जनता के बीच ‘‘जुड़ाव नहीं होने” की समस्या से निबटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्री और अधिकारी एक जून से हर सप्ताह के कार्य दिवसों पर एक घंटे लोगों से मुलाकात करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव एमएम कुट्टी को […]
नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार और जनता के बीच ‘‘जुड़ाव नहीं होने” की समस्या से निबटने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनके मंत्री और अधिकारी एक जून से हर सप्ताह के कार्य दिवसों पर एक घंटे लोगों से मुलाकात करेंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्य सचिव एमएम कुट्टी को एक नोट जारी कर निर्देश दिया है कि वह लोगों से मुलाकाताें का औपचारिक इंतजाम करें, ताकि लोगों की शिकायतों का निदान किया जा सके.
केजरीवाल ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘एक जून से दिल्ली सरकार के सभी अधिकारी, मंत्री, मुख्यमंत्री और ‘आप’ के सभी विधायक बगैर किसी पूर्व अनुमति के सुबह 10 से 11 के बीच लोगों से मुलाकात करेंगे.” उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया कि मुख्यमंत्री सहित ‘आप’ सरकार के मंत्रियों को शिकायत मिली थी कि अधिकारी लोगों से नहीं मिल रहे, जिसके बाद यह कदम उठाया गया.
पिछले महीने हुए दिल्ली नगर निगम के चुनावों में करारी शिकस्त का सामना करनेवाली ‘आप’ और लोगों के बीच पैदा हुई खाई को पाटने के मकसद से जनता से मिलने का यह कार्यक्रम तय किया गया है. सिसोदिया ने कहा, ‘‘(शहर के अलग-अलग इलाकों में) हमारे दौरों के दौरान लोगों ने शिकायत की कि सरकार और जनता के बीच का जुड़ाव खत्म सा हो गया है.” उन्होंने कहा कि इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्री ने हर रोज एक घंटे लोगों से मिलने का आदेश दिया है. उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों और शिक्षकों जैसे सरकारी फील्ड स्टाफ पर यह फैसला लागू नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




