ePaper

नौगाम में नियंत्रण रेखा पर मुठभेड़ : चार आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद

Updated at : 21 May 2017 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
नौगाम में नियंत्रण रेखा पर मुठभेड़ : चार आतंकी ढेर, तीन जवान शहीद

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर हुई भीषण मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये, जबकि सेना के तीन जवान भी शहीद हो गये. यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब सजग सेना जवानों ने आतंकवादियों का घुसपैठ का प्रयास नाकाम कर दिया. सेना के एक अधिकारी ने कहा, […]

विज्ञापन

श्रीनगर : उत्तरी कश्मीर के नौगाम सेक्टर में शनिवार को नियंत्रण रेखा पर हुई भीषण मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गये, जबकि सेना के तीन जवान भी शहीद हो गये. यह मुठभेड़ उस समय शुरू हुई, जब सजग सेना जवानों ने आतंकवादियों का घुसपैठ का प्रयास नाकाम कर दिया.

सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आज दो और आतंकवादी मारे गये, जबकि एक अन्य सैनिक शहीद हो गया.’ उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में अब तक मारे गये आतंकवादियों की संख्या बढ़ कर चार हो गयी, जबकि अभियान में तीन जवान शहीद हो गये. अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर छानबीन अभियान चल रहा है. मुठभेड़ स्थल से चार हथियार और अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola