ePaper

कश्मीर: आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, जान खतरे में डालकर पुलिसकर्मी ने छिनी आतंकी से पिस्तौल

Updated at : 07 May 2017 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर: आतंकी हमले में पुलिसकर्मी शहीद, जान खतरे में डालकर पुलिसकर्मी ने छिनी आतंकी से पिस्तौल

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मीरबाजार (कुलगाम) में शनिवार को आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तय्यबा के वांछित आतंकवादी सहित पांच स्थानीय लोगों भी मारे गए हैं.महबूबा ने कहा : मोदी ही निकाल सकते हैं कश्मीर समस्या का […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मीरबाजार (कुलगाम) में शनिवार को आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस हमले में आतंकवादी समूह लश्कर-ए-तय्यबा के वांछित आतंकवादी सहित पांच स्थानीय लोगों भी मारे गए हैं.

महबूबा ने कहा : मोदी ही निकाल सकते हैं कश्मीर समस्या का हल, पीएम का लाहौर जाना कमजोरी नहीं

खबर है कि कुलगाम के मीर बाजार में पुलिस दल पर हमला करने के दौरान जवाबी कार्रवाई में वांछित आतंकवादी फैयाज अहमद अश्वर उर्फ सेठा मारा गया. उधमपुर आतंकी हमले में नाम आने के बाद, वह अगस्त 2015 से ही लापता था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवाबी कार्रवाई किये जाने से पहले ही पुलिस में शामिल कांस्टेबल महमूद अहमद शेख ने अपनी जान को खतरे में डालते हुए एक आतंकवादी से उसकी पिस्तौल छीन ली.

पत्थरबाजों को रास्ते पर लायेगी मोदी सरकार, तीन मंत्रालयों को सौंपी जिम्मेवारी

आतंकवादियों द्वारा अंधाधुंध चलायी गयी गोलियों से तीन असैन्य नागरिकों की मौत हो गयी. पुलिस महानिदेशक एसपी वैद्य ने बताया कि एक पुलिसकर्मी शहीद हुआ है. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने सडक हादसे की जांच करने मीर बाजार गये पुलिस दल पर हमला कर दिया. पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में घायल आतंकवादी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाद में उसकी पहचान अश्वर के रुप में हुई. उसपर दो लाख रुपये का इनाम है. उधमपुर आतंकी हमला मामले में एनआईए ने उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola