ePaper

सोशल मीडिया पर गुमशुदा लोगों की तलाश करेगी पुलिस

Updated at : 27 Apr 2017 7:26 PM (IST)
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर गुमशुदा लोगों की तलाश करेगी पुलिस

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस अब गुमशुदा लोगों की तलाश सोशल मीडिया के जरिये करेगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लापता लोगों को जल्द से जल्द खोज निकालने के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की तस्वीरें लगाने का निर्देश दिया है. न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति दीपा शर्मा की पीठ ने यह निर्देश […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस अब गुमशुदा लोगों की तलाश सोशल मीडिया के जरिये करेगी. दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस को लापता लोगों को जल्द से जल्द खोज निकालने के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की तस्वीरें लगाने का निर्देश दिया है.

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति दीपा शर्मा की पीठ ने यह निर्देश उस समय दिया, जब पुलिस ने उनसे कहा कि वे एक सप्ताह पहले यहां एक मेट्रो स्टेशन से लापता हुई एक मूकबधिर महिला का पता लगाने के लिए यह कदम उठाने के बारे में सोच रही है.

पीठ ने कहा, ‘‘हमारा नजरिया है कि सोशल मीडिया पर तस्वीरें डालने के लिए पहले से उपलब्ध तकनीक का प्रयोग सभी मामलों में बिना देरी तुरंत होना चाहिए.’ दिल्ली सरकार के सरकारी वकील राहुल मेहरा ने कहा कि उन्होंने पुलिस आयुक्त को यह कदम इस तरह के मामलों के आदेश का हिस्सा बनाने को कहा है.

अदालत ने दिल्ली मेट्रो और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को भी इस मामले में पक्ष बनाया और 11 मई को इस बारे में उनका रुख पूछा कि 19 साल की महिला यात्रा टोकन के बिना स्टेशन से बाहर कैसे निकल गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola