कुलभूषण मामले की सुनवाई पर दायर याचिका खारिज, भारत पाकिस्तान पर बनायेगा दबाव

नयी दिल्ली : भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को बचाने की कोशिशें भारत सरकार ने तेज कर दी है. भारतीय उच्चायुक्त पाकिस्तान विदेश सचिव के सामने अपनी चार मांगें रखेगा. कुलभूषण जाधव पर भारत सरकार की स्पष्ट रणनीति है. भारत ने माना है कि पाक में गिरफ्तार व्यक्ति भारत का पूर्व नौ सैनिक है. अब भारत […]
नयी दिल्ली : भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को बचाने की कोशिशें भारत सरकार ने तेज कर दी है. भारतीय उच्चायुक्त पाकिस्तान विदेश सचिव के सामने अपनी चार मांगें रखेगा. कुलभूषण जाधव पर भारत सरकार की स्पष्ट रणनीति है. भारत ने माना है कि पाक में गिरफ्तार व्यक्ति भारत का पूर्व नौ सैनिक है. अब भारत ने अपनी कोशिशें तेज कर दी है. कई राज्यों में कुलभूषण की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं. विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी संसद में बयान दिया कि कुलभूषण भारत का बेटा है और सरकार उसे बचाने और सकुशल वापस लाने की पूरी कोशिश करेगी.
दूसरी तरफ कुलभूषण जाधव के मामले में दायर याचिका पर हाई कोर्ट ने कहा, यह संवेदनशील मामला है इसे ओपन कोर्ट में सुना नहीं जा सकता. केंद्र सरकार अपने अनुभव और योग्यता के आधार पर कदम उठाये. कोर्ट ने याचिकाकर्ता पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह मीडिया का ध्यान खींचने के लिए किया गया है और कोर्ट इसका समर्थन नहीं करता. इस मामले में सरकार ही नहीं पूरा देश एकमत है.
कुलभूषण जाधव मामला: अपनी छवि बचाने के लिए पाकिस्तान की पैतरेबाजी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










