ePaper

हरियाणा: पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

Updated at : 21 Mar 2017 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा: पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

पानीपत : हरियाणा पुलिस के एसएचओ की पानीपत में रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त की है, जब सोनीपत के गांव पिपलीखेड़ा के रहने वाले विजय मलिक नामक एचएचओ डिपार्टमेंटल कोर्स के लिए पंचकूला की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि मलिक […]

विज्ञापन

पानीपत : हरियाणा पुलिस के एसएचओ की पानीपत में रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना उस वक्त की है, जब सोनीपत के गांव पिपलीखेड़ा के रहने वाले विजय मलिक नामक एचएचओ डिपार्टमेंटल कोर्स के लिए पंचकूला की ओर जा रहे थे.

बताया जा रहा है कि मलिक की कार को पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया जिसमें उनकी मौत हो गई. वे पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक के पुत्र थे. हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी हुई कि मृतक हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर विजय मलिक हैं. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

सोनीपत के गांव पिपलीखेड़ा के रहने वाले पूर्व मंत्री चौधरी वेद सिंह मलिक के पुत्र विजय मलिक 2003 में हरियाणा पुलिस में शामिल हुए थे. इन दिनों इंस्पेक्टर के तौर पर वे महेंद्रगढ़ जिले में पोस्टेड थे. खबर है कि विजय अपने किसी डिपार्टमेंटल कोर्स के लिए रविवार रात पंचकूला जा रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola