ePaper

उपहार कांड: गोपाल अंसल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आज करना ही होगा सरेंडर

Updated at : 20 Mar 2017 12:12 PM (IST)
विज्ञापन
उपहार कांड: गोपाल अंसल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, आज करना ही होगा सरेंडर

नयी दिल्ली : उपहार सिनेमा आग हादसे के दोषी गोपाल अंसल को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने दोषी गोपाल अंसल की उस याचिका को आज खारिज कर दिया है, जिसमें आत्मसमर्पण के लिए और समय मांगा गया था. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आज अंसल को राहत देने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उपहार सिनेमा आग हादसे के दोषी गोपाल अंसल को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा. कोर्ट ने दोषी गोपाल अंसल की उस याचिका को आज खारिज कर दिया है, जिसमें आत्मसमर्पण के लिए और समय मांगा गया था.

कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए आज अंसल को राहत देने से इनकार किया और उन्हें एक साल कारावास की सजा भुगतने के लिए आज ही आत्मसमर्पण करने को कहा है. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 9 मार्च को उपहार सिनेमा के मालिक गोपाल अंसल की जेल नहीं भेजने की याचिका को खारिज करते हुए आत्मसमर्पण की अवधि 10 दिन बढा दी थी.

गौर हो कि 13 जून, 1997 को हुए उपहार सिनेमा कांड में 59 लोगों की मौत हो गयी थी. वह इस मामले में अपने भाई सुशील अंसल के साथ सह-अभियुक्त थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola