ePaper

योगी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना, ‘गंगा जमुना तहजीब'' पर हमला है : ओवैसी

Updated at : 19 Mar 2017 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
योगी को यूपी का मुख्यमंत्री बनाना, ‘गंगा जमुना तहजीब'' पर हमला है : ओवैसी

नयी दिल्ली : ऑल इण्‍डिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले को आड़े हाथ लिया है. उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘न्यू इंडिया’ विजन का हिस्सा है. अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओवैसी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : ऑल इण्‍डिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्‍लमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के फैसले को आड़े हाथ लिया है. उन्‍होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘न्यू इंडिया’ विजन का हिस्सा है. अपने विवादित बयानों से अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ओवैसी ने कहा कि उन्हें योगी को मुख्यमंत्री बनाने के फैसले पर कोई हैरत नहीं हुई.

उन्होंने कहा कि यह फैसला भारत की सदियों पुरानी ‘गंगा जमुनी तहजीब’ पर हमला है. ओवैसी ने बताया, ‘‘यह मोदीजी और भाजपा का ‘न्यू इंडिया’ है. लेकिन यह जरा भी चौंकाने वाला नहीं है. समाजवादी पार्टी जब सत्ता में थी तो उसने मुस्लिमों को धोखा दिया. अब हम खास वर्ग के विकास का मॉडल देखेंगे. वे इसी ‘विकास’ की बातें तो करते हैं.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola