केशव प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी से की मुलाकात

नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे कयासों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. बताया जा रहा है यूपी में सीएम के नाम को लेकर पार्टी अभी तक कोई अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पायी है. मीडिया में चल रहे […]
नयी दिल्ली : उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चल रहे कयासों के बीच प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने आज पीएम मोदी से मुलाकात की. बताया जा रहा है यूपी में सीएम के नाम को लेकर पार्टी अभी तक कोई अंतिम निर्णय पर नहीं पहुंच पायी है. मीडिया में चल रहे नामों में केशव प्रसाद मौर्य का नाम भी शामिल है.
केशव प्रसाद मौर्य के अलावा रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा,योगी आदित्यनाथ व गृह मंत्री राजनाथ सिंह का नाम भी चल रहा है.अंदरखाने से आ रही खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री के नाम के चयन को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है. भाजपा ऐसे चेहरे की तलाश में है जिसकी आयु कम हो और अगले 20-25 सालों तक राजनीति कर सके, क्योंकि राज्य में विपक्ष के नेता में अखिलेश यादव जैसे युवा नेता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




