अन्नाद्रमुक के बागी धडे ने संसदीय बोर्ड गठित की
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : अन्नाद्रमुक के बागी धडे के नेता ओ. पनीरसेलवम ने आज अपने संसदीय बोर्ड का गठन किया और इस शीर्ष इकाई के लिए 13 सदस्यों की घोषणा की. पार्टी महासचिव वीके शशिकला के अपनी पूर्ववर्ती और दिवंगत जे जयललिता की जगह इसके प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ अन्नाद्रमुक संसदीय बोर्ड के पुर्नगठन […]
विज्ञापन
चेन्नई : अन्नाद्रमुक के बागी धडे के नेता ओ. पनीरसेलवम ने आज अपने संसदीय बोर्ड का गठन किया और इस शीर्ष इकाई के लिए 13 सदस्यों की घोषणा की. पार्टी महासचिव वीके शशिकला के अपनी पूर्ववर्ती और दिवंगत जे जयललिता की जगह इसके प्रमुख पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ अन्नाद्रमुक संसदीय बोर्ड के पुर्नगठन के कुछ दिनों बाद बागी धडे ने नये बोर्ड के गठन पर ऐतराज जताया था.
असंतुष्ट खेमे के प्रेसेडियम चेअरमैन ई मधुसूदानन ने बताया कि पार्टी नियमों के मुताबिक सिर्फ पार्टी महासचिव ही पार्टी की शीर्ष इकाई के लिए सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत हैं. उन्होंने संकेत दिया कि शशिकला द्वारा बोर्ड की घोषणा वैध नहीं है. उन्होंने पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा, चूंकि पार्टी महासचिव का पद फिलहाल रिक्त है इसलिए मैं नये सदस्यों को संसदीय बोर्ड के नये सदस्य के रुप में नियुक्त करता हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










