ePaper

एटीएस करेगी भोपाल-उज्जैन ट्रेन धमाके की जांच

Updated at : 08 Mar 2017 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
एटीएस करेगी भोपाल-उज्जैन ट्रेन धमाके की जांच

इंदौर : शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में कल के आतंकी धमाके की जांच मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को आज औपचारिक रुप से सौंप दी. इस धमाके में करीब 10 लोग घायल हो गये थे. उज्जैन के जीआरपी थाने के प्रभारी विपिन बाथम ने बताया कि ट्रेन धमाके को […]

विज्ञापन

इंदौर : शासकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन में कल के आतंकी धमाके की जांच मध्यप्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) को आज औपचारिक रुप से सौंप दी. इस धमाके में करीब 10 लोग घायल हो गये थे. उज्जैन के जीआरपी थाने के प्रभारी विपिन बाथम ने बताया कि ट्रेन धमाके को लेकर इस थाने में विस्फोटक अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया था.

इस मामले में आतंकवादियों की भूमिका सामने आने के बाद इसे आगामी जांच के लिये भोपाल की एटीएस इकाई को सौंप दिया गया है. इस बीच, पश्चिम रेलवे के एक जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन विस्फोट के मामले की जांच के लिये रतलाम मंडल के चार आला अधिकारियों की समिति गठित की गयी है.

उन्होंने बताया कि समिति में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एस. सुधाकर और तीन अन्य अफसर शामिल हैं. यह समिमि मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी. जरुरत पड़ने पर यह समिति ट्रेन धमाके में घायल मुसाफिरों के बयान भी दर्ज कर सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola