BMC : भाजपा के समर्थन से मुंबई के मेयर बने शिवसेना नेता विश्वनाथ महादेश्वर

महाराष्ट्र : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को शिवसेना उम्मीदवार के रूप में आज नया मेयर मिल गया है. शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर ने 171 वोट लाकर मेयर का चुनाव जीत लिया है. उन्हें भाजपा का भी समर्थन मिला. 227 सीटों वाली महानगरपालिका में कुल 218 लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. जिसमें शिवसेना के उम्मीदवार को […]
महाराष्ट्र : बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को शिवसेना उम्मीदवार के रूप में आज नया मेयर मिल गया है. शिवसेना के विश्वनाथ महादेश्वर ने 171 वोट लाकर मेयर का चुनाव जीत लिया है. उन्हें भाजपा का भी समर्थन मिला. 227 सीटों वाली महानगरपालिका में कुल 218 लोगों ने वोटिंग में हिस्सा लिया. जिसमें शिवसेना के उम्मीदवार को 171 वोट मिले. वहींशिवसेना की हेमांगी वर्लिकर को बीएमसी का उप मेयर चुना गया.
गौरतलब हो की मुंबई के मेयर के रुप में शिवसेना के उम्मीदवार की ताजपोशी का रास्ता तब साफ हो गया था जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की थी कि भाजपा आठ मार्च को होने वाले मेयर पद का चुनाव नहीं लड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




