ePaper

मणिपुर में मतदान शुरू होने के ठीक दो घंटे पहले आये भूकंप के झटके

Updated at : 04 Mar 2017 8:08 AM (IST)
विज्ञापन
मणिपुर में मतदान शुरू होने के ठीक दो घंटे पहले आये भूकंप के झटके

इंफाल : मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने के ठीक दो घंटे पहले शनिवार की अहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये. यहां पर सुबह करीब पांच बजकर आठ मिनट पर लगभग 3.5 रिक्टर पैमाने पर भूकंप आया. राज्य के चंदेल इलाके में इस भूकंप का केंद्र बताया जा […]

विज्ञापन

इंफाल : मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने के ठीक दो घंटे पहले शनिवार की अहले सुबह भूकंप के झटके महसूस किये गये. यहां पर सुबह करीब पांच बजकर आठ मिनट पर लगभग 3.5 रिक्टर पैमाने पर भूकंप आया. राज्य के चंदेल इलाके में इस भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है. हालांकि, इसमें अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

बता दें कि शनिवार सुबह सात बजे से ही मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में के 38 सीटों पर मतदान शुरू है. इसमें मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला भी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रही हैं. राज्य में शनिवार को मतदान आने से पहले ही भूकंप के झटके भी महसूस किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola