मुख्यमंत्री के सिर पर एक करोड़ का ईनाम रखने वाले पदाधिकारी को RSS ने बर्खास्त किया
Updated at : 03 Mar 2017 9:02 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आरएसएस ने आज अपने पदाधिकारी कुंदन चंद्रावत को बर्खास्त कर दिया जिसने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का सिर कलम करने पर एक करोड रपये के इनाम की घोषणा की थी. आरएसएस के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख प्रकाश शास्त्री ने उन्हें संघ के सभी पदों से हटाने के लिए आदेश जारी किया. […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आरएसएस ने आज अपने पदाधिकारी कुंदन चंद्रावत को बर्खास्त कर दिया जिसने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का सिर कलम करने पर एक करोड रपये के इनाम की घोषणा की थी. आरएसएस के मध्य प्रदेश राज्य प्रमुख प्रकाश शास्त्री ने उन्हें संघ के सभी पदों से हटाने के लिए आदेश जारी किया. इससे एक दिन पहले चंद्रावत ने उज्जैन में यह बयान दिया था. शास्त्री ने चंद्रावत को हटाने की घोषणा करते हुए एक पत्र में कहा, ‘‘चंद्रावत के विवादास्पद बयान ने संघ के बारे में गलत धारणा पैदा की है.
उन्हें सभी पदों से हटा दिया गया है.” संघ के सह प्रचार प्रमुख जे नंद कुमार ने कहा, कुंदन चंद्रावत ने उज्जैन में एक बैठक में विवादास्पद बयान दिया। इसलिए उन्हें आरएसएस की सभी जिम्मेदारियों से हटा दिया गया है.” चंद्रावत उज्जैन में आरएसएस के सह प्रचार प्रमुख हैं.
चंद्रावत ने केरल में माकपा के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या किए जाने का बदला लेने के लिए इनाम की घोषणा की थी. वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर चंद्रावत यह कहते हुए दिखाई पड रहे हैं कि केरल में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के पीछे मुख्यमंत्री पिनराई विजयन का हाथ है और वह विजयन का सिर काटकर उनके पास लाने वाले को एक करोड रपया देंगे.
उन्होंने यह भी दावा किया था कि आरएसएस से जुडे 300 निर्दोष लोगों की हत्या की गई लेकिन केरल के मुख्यमंत्री ने आंखें मूंद लीं. उनके बयान को लेकर हंगामा खडा हो गया। माकपा, कांग्रेस और यहां तक कि आरएसएस ने भी कल उनके बयान की निंदा की थी. चंद्रावत ने कल देर रात अपना बयान वापस ले लिया और खेद प्रकट किया था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




