ePaper

RSS ने जैसे नाथूराम गोडसे से किनारा किया वैसे ही सिर काटकर ईनाम देने वाले बयान पर कर लिया : येचुरी

Updated at : 03 Mar 2017 4:12 PM (IST)
विज्ञापन
RSS ने जैसे नाथूराम गोडसे से किनारा किया वैसे ही सिर काटकर ईनाम देने वाले बयान पर कर लिया : येचुरी

उज्जैन : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रचार प्रमुख डॉ कुंदन चंद्रावत के विवादित बयान से आरएसएस ने किनारा कर लिया. सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने आरएसएस के इस कदम पर निशाना साधते हुए कहा, आरएसएस ने नाथुराम गोडसे से भी किनारा कर लिया था. घटना हो जाती है, हिंसा करा देते हैं फिर बोलते […]

विज्ञापन

उज्जैन : राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रचार प्रमुख डॉ कुंदन चंद्रावत के विवादित बयान से आरएसएस ने किनारा कर लिया. सीपीएम नेता सीताराम येचुरी ने आरएसएस के इस कदम पर निशाना साधते हुए कहा, आरएसएस ने नाथुराम गोडसे से भी किनारा कर लिया था. घटना हो जाती है, हिंसा करा देते हैं फिर बोलते हैं हमारा लेना देना नहीं है.

ध्यान रहे कि चंद्रावत ने केरल के सीएम पी विजयन का सिर काटकर लाने वाले को एक करोड़ से ज्यादा का ईनाम देने की घोषणा की थी. इस बयान पर खूब हंगामा हुआ. उन्होंने मंच से ऐलान करते हुए कहा था, मेरे पास इतनी संपत्ति है इसलिए मैं हिम्मत कर रहा हूं कोई मुझे उसका सिर लाकर दे.
मेरा पास एक करोड़ से ज्यादा की कीमत का घर मैं वह घर उसके नाम कर दूंगा. उस वक्त भी येचुरी ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, पीएम इस तरह के बयानों पर क्यों नहीं बोलते. कोई सीएम को सीधे इस तरह से धमकी कैसे दे सकता है . हालांकि तुरंत बाद मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह से ने कहा, संघ के कार्यकर्ताओं की केरल में हत्या हो रही है. इस घटना पर उग्र होना जायज है. हालांकि सिर काटने वाले बयान से उन्होंने सहमति नहीं जतायी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola