हौजखास बलात्कार मामला : दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Updated at : 21 Feb 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
हौजखास बलात्कार मामला : दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली : हौजखास गांव में पूर्वोत्तर की एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.वह व्यक्ति एकरोस्टोरेंट में काम करता है. पुलिस ने आज बताया कि आरोपी चंद्रा विहार का रहने वाला है और उसकी पहचान कल रात की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : हौजखास गांव में पूर्वोत्तर की एक 24 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.वह व्यक्ति एकरोस्टोरेंट में काम करता है. पुलिस ने आज बताया कि आरोपी चंद्रा विहार का रहने वाला है और उसकी पहचान कल रात की गयी. हालांकि अभी विस्तृत ब्यौरा नहीं मिला है. उन्होंने बताया कि पुलिस दल सीसीटीवी के फुटेज और स्थानीय खुफिया सूत्रों के आधार पर विभिन्न पहलुओं से घटना की जांच कर रहा था. पुलिस ने पार्किंग में काम करने वाले व्यक्तियों, डियर पार्क के निजी सुरक्षा गार्डों और स्थानीय दुकानदारों से भी घटना के संबध में पूछताछ की है.

यह घटना 18 फरवरी की रात की है, जब महिला हौजखास गांव में अपने दोस्तों और भाई-बहनों के साथ पार्टी करके लौट रही थी. महिला ने पुलिस को बताया कि करीब रात साढ़े ग्यारह बजे एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया. महिला के मुताबिक उस व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकीगाड़ी कुछ दूरी पर डियर पार्क के करीबखड़ी है. इसके बाद आरोपी रास्ता बताने के बहाने महिला को पार्क से सटे एक सुनसान स्थान पर ले गया और कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola