ePaper

कोटा : बीजेपी MLA के पति ने चलान काटने पर पुलिस वाले को मारा थप्पड़

Updated at : 21 Feb 2017 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
कोटा : बीजेपी MLA के पति ने चलान काटने पर पुलिस वाले को मारा थप्पड़

कोटा : राजस्थान के कोटा शहर में उस वक्त बवाल मच गया जब बीजेपी विधायक के पति ने पुलिस वाले को थप्पड़ जड़ दिया. बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता हेलमेट न लगाने वालों का चलान काट रहे पुलिस कर्मियों का विरोध कर रहे थे. बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कोटा से विधायक चंद्रकाता मेघवाल […]

विज्ञापन

कोटा : राजस्थान के कोटा शहर में उस वक्त बवाल मच गया जब बीजेपी विधायक के पति ने पुलिस वाले को थप्पड़ जड़ दिया. बताया जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता हेलमेट न लगाने वालों का चलान काट रहे पुलिस कर्मियों का विरोध कर रहे थे. बीजेपी कार्यकर्ता के साथ कोटा से विधायक चंद्रकाता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल भी शामिल थे.

इस दौरान महावीर नगर थाने में कहासुनी हो गयी और हंगामा होने लगा. मौके की नजाकत को देखते हुए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू किया. बताया जा रहा है कि हंगामा बढ़ने लगा तो एमएलए के पति नरेंद्र मेघवाल सीआई को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद बवाल मच गया. सूचना मिलने पर सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने थाना अधिकारी और तीन अन्य को लाइन हाजिर कर दिया और विधायक के पति और अन्य बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई. वहीं मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने का हक नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola