रवि किशन भाजपा में हुए शामिल कहा, मेरा ध्यान विकास की तरफ

नयी दिल्ली : भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन आज भाजपा में शामिल हो गये. पार्टी मुख्यालय में अमित शाह ने रवि किशन को पार्टी में शामिल किया. भाजपा में शामिल होने के बाद रवि किशन ने कहा, उस पार्टी में आ गया हूं जो गरीबों को विषय में सोचती है, मेरा ध्यान विकास की तरफ है […]
नयी दिल्ली : भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन आज भाजपा में शामिल हो गये. पार्टी मुख्यालय में अमित शाह ने रवि किशन को पार्टी में शामिल किया. भाजपा में शामिल होने के बाद रवि किशन ने कहा, उस पार्टी में आ गया हूं जो गरीबों को विषय में सोचती है, मेरा ध्यान विकास की तरफ है ना कि उनकी निंदा करने की तरफ. मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए पहले ही यह यह जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा था, आज भोजपुरी अभिनेता बीजेपी में जॉइन करेंगे. सुबह 10 बजे पार्टी मुख्यालय 11 अशोक रोड पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने शामिल होंगे. रवि किशन कांग्रेस में थे. लोकसभा जीत के बाद उन्होंने मनोज तिवारी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वो वह सही जगह पर सही समय पर होते हैं.
आज प्रसिद्ध भोजपुरी अभिनेता@ravikishann जी @BJP4India Join करेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष @AmitShah जी के समक्ष 10 am at 11 Ashok Rd, Delhi pic.twitter.com/plCcATPDGN
— Manoj Tiwari (@ManojTiwariMP) February 19, 2017
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




