ePaper

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भूकंप पर मांगी रिपोर्ट, एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया

Updated at : 07 Feb 2017 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भूकंप पर मांगी रिपोर्ट, एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया

नयी दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. करीब 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकिे इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पीएम मोदी ने भूकंप को लेकर हालात का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सोमवार रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. करीब 15 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हालांकिे इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. पीएम मोदी ने भूकंप को लेकर हालात का जायजा लिया, उन्होंने अधिकारियों से तैयारियों को लेकर बातचीत की.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी भूकंप पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. साथ ही, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है. राहत कार्य करने और जरुरत पडने पर पीडितों की मदद करने के लिए एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है.

सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि गृह मंत्रालय भूकंप प्रभावित उत्तराखंड और उत्तर भारत के अन्य राज्यों में हालात का करीबी निगरानी कर रहा है, जहां भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उन्होंने कहा, ‘‘राहत एवं बचाव अभियान के लिए एनडीआरएफ की टीमें गाजियाबाद से उत्तराखंड भेजी गई हैं.”

गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि गृह मंत्री ने एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और एनडीआरएफ को हाई अलर्ट पर रखा गया है. एनडीआरएफ के महानिदेशक आर के. पचनंदा ने पीटीआई भाषा को बताया कि करीब 90 सदस्यों वाली एनडीआरएफ की दो टीमें गाजियाबाद स्थित अपने ठिकाने से रुद्रप्रयाग भेजी गई हैं.

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सरकार से मिली शुरुआती खबरों से किसी तरह के नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं लेकिन आकस्मिक कदम के तहत राहत एवं बचाव टीमें लामबंद की गई हैं. उन्होंने बताया कि एक और टीम तैयार रखी गई है और उसकी रवानगी हालात पर निर्भर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola