मैं फुटबाल की तरह हो गया हूं जिसे यूपीए-एनडीए की टीमें किक मार रही हैं : माल्या

नयी दिल्ली : बैंकों का ऋण चुकाये बिना विदेश भागने की कोशिश करने वाले लोगों को कानूनी शिंकजे में कसने की सरकार की प्रस्तावित कवायद के बीच देश छोडकर जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या का कहना है कि वह एक ‘फुटबाल’ की तरह हो गये हैं जिसे संप्रग और राजग की दो प्रतिस्पर्धी टीमें […]
नयी दिल्ली : बैंकों का ऋण चुकाये बिना विदेश भागने की कोशिश करने वाले लोगों को कानूनी शिंकजे में कसने की सरकार की प्रस्तावित कवायद के बीच देश छोडकर जा चुके शराब कारोबारी विजय माल्या का कहना है कि वह एक ‘फुटबाल’ की तरह हो गये हैं जिसे संप्रग और राजग की दो प्रतिस्पर्धी टीमें ‘किक’ मार रही हैं.
गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2017-18 के बजट में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने घोषणा की है कि सरकार जानबूझकर ऋण नहीं चुकाने वाले लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए नया कानून लायेगी. उल्लेखनीय है कि माल्या के खिलाफ कई बैंकों का ऋण नहीं चुकाने के मामले में जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




