गणित की डर से घर से भागी लडकी, सोशल मीडिया में तस्वीर वायरल
Updated at : 01 Feb 2017 8:25 PM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : मुंबई से एक अजीब खबर बुधवार को सुनने को मिली. यहां एक लड़की घर से इसलिए भाग गई क्योंकि वह गणित विषय से घबरा गई थी हलांकि बाद में पुलिस की मदद से उसे ढ़ंढ लिया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पुलिस की त्वरित सक्रियता से 12 वर्ष की एक लडकी को […]
विज्ञापन
मुंबई : मुंबई से एक अजीब खबर बुधवार को सुनने को मिली. यहां एक लड़की घर से इसलिए भाग गई क्योंकि वह गणित विषय से घबरा गई थी हलांकि बाद में पुलिस की मदद से उसे ढ़ंढ लिया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पुलिस की त्वरित सक्रियता से 12 वर्ष की एक लडकी को लापता होने के 18 घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया गया. पुलिस ने बताया कि लडकी स्कूल के बाद दोपहर में गणित की ट्यूशन में जाना नहीं चाहती थी इसलिए उसने स्कूल से घर लौटने की बजाय कहीं और जाने का फैसला किया.
लडकी के घर नहीं लौटने से परेशान परिजन ने फेसबुक और ट्विटर पर उसकी तस्वीर साझा की और लोगों से मदद की गुहार लगाई. लड़की की तस्वीर कई लोगों ने शेयर किया और जल्द ही तस्वीर वायरल हो गई.
उसके पिता ने उपनगरीय पोवई पुलिस के पास लडकी की गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज करायी. पुलिस फौरन हरकत में आ गई और तडके करीब ढाई बजे उसे दक्षिण मुंबई में सीएसटी रेलवे स्टेशन पर ढूंढ लिया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लडकी को गणित की पढाई से डर लगता था और वह बुधवार सुबह घर से भाग जाने का इरादा करके ही निकली थी क्योंकि उसके पास से दो जोडी कपडे भी मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




