सीआईए कागजात से हुआ खुलासा: पहले से पता था संजय नहीं राजीव गांधी उत्तराधिकारी होंगे

नयी दिल्ली : सीआईए के सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों के मुताबिक अपने छोटे बेटे संजय गांधी को उत्तराधिकारी के रुप में बढावा देने की इंदिरा गांधी की कोशिशों को तत्कालीन सोवियत संघ ने गंभीरता से नहीं लिया था और उसे उम्मीद थी कि राजीव गांधी उनके उत्तराधिकारी होंगे. इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर 1984 को […]
नयी दिल्ली : सीआईए के सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों के मुताबिक अपने छोटे बेटे संजय गांधी को उत्तराधिकारी के रुप में बढावा देने की इंदिरा गांधी की कोशिशों को तत्कालीन सोवियत संघ ने गंभीरता से नहीं लिया था और उसे उम्मीद थी कि राजीव गांधी उनके उत्तराधिकारी होंगे. इंदिरा गांधी की 31 अक्तूबर 1984 को हत्या होने के एक दिन बाद तैयार की गई एक रिपोर्ट में सीआईए ने आंकलन किया था कि मास्को उनकी हत्या के मद्देनजर बढी सुरक्षा चिंताओं को भुनाने की अच्छी स्थिति में होगा.
साथ ही, सिखों के खिलाफ प्रतिशोध नियंत्रित करने में राजीव की सफलता से भारत पर सोवियत प्रभाव मजबूत होगा. अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी का मानना था कि भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री की हत्या से सोवियत संघ को तीसरे विश्व में अपना एक अहम सहयोगी गंवाना पडा। इंदिरा की भूमिका करीबी संबंध बनाने में काफी अहमियत रखती थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




