ePaper

भारी बर्फबारी की वजह से कश्मीर का देश के शेष हिस्सों से टूटा संपर्क, लोग परेशान

Updated at : 07 Jan 2017 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
भारी बर्फबारी की वजह से कश्मीर का देश के शेष हिस्सों से टूटा संपर्क, लोग परेशान

श्रीनगर : राज्य के कई इलाकों में पिछले चार दिनों से जारी भारी बर्फबारी के कारण आज दूसरे दिन भी देश के शेष हिस्से से कश्मीर का संपर्क टूटा रहा. प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिन्दु से नीचे रहा जबकि गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के […]

विज्ञापन

श्रीनगर : राज्य के कई इलाकों में पिछले चार दिनों से जारी भारी बर्फबारी के कारण आज दूसरे दिन भी देश के शेष हिस्से से कश्मीर का संपर्क टूटा रहा. प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर पारा जमाव बिन्दु से नीचे रहा जबकि गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा. इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में आज बर्फबारी हुई. शैलानियों ने बर्फबारी का जमकर आनंद उठाया. हालांकि लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

एक अधिकारी ने यहां पर बताया कि बर्फबारी और दूसरी तरफ पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के कुछ स्थानों पर भूस्खलन के चलते सड़क बंद रहने के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन बंद रहा. उधर, बर्फबारी के कारण रनवे बंद होने के कारण दूसरे दिन भी श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन बंद रहा.

अधिकारी ने बताया कि सभी मौसम में कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से जोड़ने वाली 294 किलोमीटर लंबी सड़क को फिर से खोलने का प्रयास किया जा रहा है. अधिकारी ने बताया, ‘अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो हम दिन के उतरार्द्ध में सड़क को साफ और फंसे हुये वाहनों को निकालने में सफल हो सकते हैं.’ पूरे कश्मीर में भारी बर्फबारी और कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण कल सड़क बंद हो गया था. बारिश कल रात से रुकी हुई है.

शहर की मुख्य सड़कों और अन्य अंतर-जिला मार्गों पर बर्फ हटाने में प्रशासन के असफल रहने के कारण घाटी में पूरी घाटी में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है. कल शाम स्थिति का जायजा लेते समय मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती बर्फ नहीं हटाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और प्रशासन को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस बीच उत्तरी कश्मीर में स्थित गुलमर्ग स्की रिसार्ट राज्य में कल रात सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. अगले 24 घंटों में घाटी में और अधिक बर्फबारी और बारिश होने की संभावना व्यक्त की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola