डिजिटल भुगतान: सरकार करेगी पुरस्कारों की घोषणा

Updated at : 24 Dec 2016 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
डिजिटल भुगतान: सरकार करेगी  पुरस्कारों की घोषणा

नयी दिल्ली: नीति आयोग ने आज कहा कि कालेधन को समाप्त करने के लिए डिजिटल भुगतान सरकार की सकल रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. आयोग ने कहा कि सरकार कल से 100 शहरों के लिए लकी ग्राहक योजना तथा डिजि धन व्यापार योजना के तहत पुरस्कारों की घोषणा शुरु करेगी. ये पुरस्कार अगले 100 […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: नीति आयोग ने आज कहा कि कालेधन को समाप्त करने के लिए डिजिटल भुगतान सरकार की सकल रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. आयोग ने कहा कि सरकार कल से 100 शहरों के लिए लकी ग्राहक योजना तथा डिजि धन व्यापार योजना के तहत पुरस्कारों की घोषणा शुरु करेगी.

ये पुरस्कार अगले 100 दिन तक दिए जाएंगे. आयोग ने कहा कि लकी ग्राहक योजना के पहले ड्रॉ में ग्राहकों को 1,000 रपये से 15,000 रपये नकद दिए जाएंगे. यह सिलसिला अगले 100 दिन तक चलेगा. इसकी शुरआत कल से यानी 25 दिसंबर से होगी. देश के विभिन्न हिस्सों में डिजिटल भुगतान की जागरुकता पैदा करने के लिए यह कार्यक्रम मार्च अंत तक अगले 100 दिन तक 100 विभिन्न शहरों में चलाया जाएगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola