ePaper

केंद्र ने RSS के चार पदाधिकारियों को VIP सुरक्षा प्रदान की

Updated at : 19 Dec 2016 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्र ने RSS के चार पदाधिकारियों को VIP सुरक्षा प्रदान की

नयी दिल्ली: केंद्र सरकार ने पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चार पदाधिकारियों को अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को सीआईएसएफ कर्मियों से युक्त ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय तब लिया गया जब केंद्रीय सुरक्षा […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली
: केंद्र सरकार ने पंजाब में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के चार पदाधिकारियों को अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की जहां विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों को सीआईएसएफ कर्मियों से युक्त ‘एक्स’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय तब लिया गया जब केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने इन नेताओं को खतरे की बात कही.

यह कदम इस वर्ष के प्रारंभ में जालंधर में संघ नेता जगदीश गगनेजा पर हमले के बाद उठाया जा रहा है. आरएसएस के जिन चार अधिकारियों को वीआईपी सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय किया गया है, उनमें रामेश्वर दास (लुधियाना), प्रमोदजी (अमृतसर), रामगोपालजी (जालंधन0 और कुलदीप जी भगत (जालंधर) शामिल हैं. सूत्रों ने बताया कि सीआईएसएफ की चार पृथक टीम इस दायित्व को जल्द ही संभालेगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola