PM ने कहा - 45 साल पहले आया था नोटबंदी का प्रस्ताव, सरकार ने नहीं दिखायी हिम्मत

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में भी नोटबंदी को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन तत्कालीन सरकार ने हिम्मत दिखा नहीं पायी. उन्होंने वांगचू समिति का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘ वांगचू समिति ने कहा था कि इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी संसदीय दल को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों में भी नोटबंदी को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन तत्कालीन सरकार ने हिम्मत दिखा नहीं पायी. उन्होंने वांगचू समिति का हवाला देते हुए कहा कि ‘‘ वांगचू समिति ने कहा था कि इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. अब इसके 45 वर्ष गुजरने के बाद नोटबंदी हुई है और कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. नरेंद्र मोदी ने कहा कि साल 1971 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय में भी नोटबंदी का प्रस्ताव आया था. लेकिन उस दौरान सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी ने चुनाव हार के डर से इसे लागू नहीं किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि नोटबंदी के फैसले को 1971 में ही लागू किया जाना था. तत्कालीन वित्त मंत्री वाइ बी चौहान इंदिरा गांधी से इस नोटबंदी के फैसले लागू करने को लेकर बात भी की थी लेकिन इंदिरा ने कहा कि अगर नोटबंदी लागू हो जाये तो हम चुनाव में हार जायेंगे. नरेंद्र मोदी भाजपा संसदीय दल के बैठक को संबोधित कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर इकोनॉमी कैशलेस होती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा आमलोगों को होगा. बैंक छोटे कारोबारियों को लोन नहीं देती है लेकिन जब उनके अकाउंट में पैसे होंगे तो बैंक आसानी से कर्ज देने लगेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




