100 रुपये से बड़े नोटों के बंद करने पर 2 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Updated:
विज्ञापन
100 रुपये से बड़े नोटों के बंद करने पर 2 दिसंबर को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली : देश में नोटबंदी लागू किये जाने के बाद भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय द्वारा 100 रुपये से बड़े सभी नोटों को बंद किये जाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 दिसंबर को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी को लेकर फिलहाल दो और याचिकाएं दायर की गयी हैं. पहली याचिका में भाजपा नेता […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : देश में नोटबंदी लागू किये जाने के बाद भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय द्वारा 100 रुपये से बड़े सभी नोटों को बंद किये जाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 2 दिसंबर को सुनवाई करेगा. सुप्रीम कोर्ट में नोटबंदी को लेकर फिलहाल दो और याचिकाएं दायर की गयी हैं. पहली याचिका में भाजपा नेता ने बड़े नोटों को बंद किये जाने की मांग की है, वहीं दूसरे मामले में केरल जिला सहकारी सोसायटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर केरल जिला सहकारी बैंक को बैंकिंग गतिविधियां करने की अनुमति देने की मांग की है. यह याचिका केरल की 14 जिलों की सहकारी समितियों ने लगायी है.

सरकार ने कॉपरेटिव बैंकों पर नोटबंदी के बाद लेन-देन पर रोक लगायी थी. इसके बाद तमिलनाडु के सहकारी बैंक ने भी याचिका दायर की थी. नोटबंदी को लेकर देश भर की अदालतों में लगातार दाखिल की जा रही याचिकाओं पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया था. केंद्र सरकार की ओर से दाखिल ट्रांसफर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सभी याचिकाकर्ताओं को नोटिस भेजा है. इस मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola