माछिल सेक्टर में 3 जवान शहीद, सैनिक के शव के साथ बर्बरता, पाकिस्तानी सेना खामोश

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर आतंकियों की कायराना हरकत सामने आयी है. आतंकियों के इस हमले में तीन सैनिक शहीद हो गये. उनमें से एक का क्षत-विक्षत शव मिला है. घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे के आसपास की है. इस हरकत के बाद जहां पाकिस्तानी सेना खामोश है […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक बार फिर आतंकियों की कायराना हरकत सामने आयी है. आतंकियों के इस हमले में तीन सैनिक शहीद हो गये. उनमें से एक का क्षत-विक्षत शव मिला है. घटना मंगलवार की सुबह 11 बजे के आसपास की है. इस हरकत के बाद जहां पाकिस्तानी सेना खामोश है वहीं भारतीय सेना ने बदला लेने की बात कही है. इस संबंध में आज पाकिस्तानी अखबार द डॉन ने प्रमुखता से खबर छापी है जिसमें कहा गया है कि भारत के इस आरोप पर पाकिस्तानी सेना चुप है. यह वहीं पाकिस्तानी सेना है जिसने कुछ दिन पहले ही अपने 7 जवानों के मारे जाने की खबर दी थी.
जून, 2008 में केल सेक्टर में 2.8 गोरखा राइफल्स का एक सैनिक रास्ता भटक गया था और उसे पाकिस्तान सीमा कार्रवाई दल ने पकड़ लिया था. कुछ देर बाद उस सैनिक का सिर कटा शव मिला था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




