जम्मू-कश्मीर : शोपियां में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था जिसके दौरान शोपियां के […]
श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में हुई मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकी मारा गया जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये. पुलिस ने आज यह जानकारी दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘विशेष खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया था जिसके दौरान शोपियां के वानगम में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी.’ गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया. उसकी पहचान शोपियां के छत्रीपुरा में रहने वाले हिज्बुल मुजाहिदीन के आतुंकी सदम हुसैन मीर के रूप में की गयी है.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सेना के दो जवान भी घायल हुये हैं. सुरक्षा बलों को एक राइफल, एके 47 की पांच मैगजीन, एके 47 की 119 गोलियां और एक हथगोला बरामद हुआ है. दूसरी ओर पाकिस्तान की ओर से आज भी संघर्षविराम का उल्लंघन कर सीमा पर भारी गोलीबारी की जा रही है. पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से भारी गोलीबारी की जा रही है. सुरक्षा बल इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




