ePaper

जम्‍मू कश्‍मीर : शोपियां में मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया

Updated at : 05 Nov 2016 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू कश्‍मीर : शोपियां में मुठभेड़ जारी, सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में आज एक आतंकवादी मारा गया. इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 60 किलोमीटर दूर दोबजान गांव में चार आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों के साथ आतंकवादियों की मुठभेड़ में आज एक आतंकवादी मारा गया. इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से 60 किलोमीटर दूर दोबजान गांव में चार आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने सुरक्षा बलों के सहयोग से गांव को घेर लिया.

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल एक निश्चित मकान की ओर बढ़े तो वहां छुपे आतंकवादियों ने घेराबंदी तोड़ने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने गोलीबारी का जवाब दिया. इस मुठभेड में एक आतंकवादी मारा गया. इस दौरान एक जवान भी घायल हो गया. उन्होंने बताया कि ताजा रिपोर्ट आने तक भीषण मुठभेड़ जारी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola