ePaper

भोपाल एनकाउंटर: कथित ऑडियो में अफसर ने दिया आदेश- जल्दी सबका काम तमाम करो...

Updated at : 04 Nov 2016 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
भोपाल एनकाउंटर: कथित ऑडियो में अफसर ने दिया आदेश- जल्दी सबका काम तमाम करो...

भोपाल : भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के आठ आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने का एक और ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो क्लिप ने पुलिस को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. माना जा रहा है कि यह ऑडियो पुलिस कंट्रोल रूम और मौका-ए-वारदात पर तैनात पुलिस टीम के […]

विज्ञापन

भोपाल : भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के आठ आतंकियों के मुठभेड़ में मारे जाने का एक और ऑडियो सामने आया है. इस ऑडियो क्लिप ने पुलिस को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है. माना जा रहा है कि यह ऑडियो पुलिस कंट्रोल रूम और मौका-ए-वारदात पर तैनात पुलिस टीम के बीच हुई बातचीत का है.

न्यूज चैनल ‘आज तक’ की खबर के अनुसार, ऑडियों में साफ सुना जा सकता है कि पुलिसवाले कह रहे हैं उन सबको चारों तरफ से घेर लो. हम आ ही रहे हैं. एसपी साहब आनेवाले हैं. कोई बचना नहीं चाहिए. सब का काम तमाम कर दो. हालांकि, चैनल ने इस ऑडियो की पुष्टि नहीं की है. ऑडियो में पुलिस टीम कंट्रोल रूम को बता रही है कि भागनेवाले पांच हैं. एक साथ भागे हैं. उनसे कहा जा रहा है कि सबको चारों तरफ से घेर लो. कोई भी बचना नहीं चाहिए. हम आ रहे हैं. एसपी साहब भी पहुंच रहे हैं. बता दें कि इस हफ्ते जेल से भागे आठों आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया था.

जनहित याचिका दायर

मध्यप्रदेश हाइकोर्ट में न्यायिक जांच की मांग को लेकर गुरुवार को जनहित याचिका दायर की गयी है. पत्रकार अवधेश भार्गव की याचिका में मुठभेड़ की सत्यता पर संदेह जताया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola