पूर्व सैनिक खुदकुशी मामला: रामकिशन ग्रेवाल ने बैंक से ले रखा था 3.5 लाख का लोन

नयी दिल्ली/भिवानी : वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या पर दूसरे दिन भी जहां सियासी संग्राम जारी रहा. वहीं एक दूसरी खबर भी सामने आ रही है जिसके अनुसार ग्रेवाल ने बैंक से लोन ले रखा था जिसके कारण वह चिंतित रहते थे. इस संबंध में आज अंग्रेजी अखबार […]
नयी दिल्ली/भिवानी : वन रैंक वन पेंशन को लेकर पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल की आत्महत्या पर दूसरे दिन भी जहां सियासी संग्राम जारी रहा. वहीं एक दूसरी खबर भी सामने आ रही है जिसके अनुसार ग्रेवाल ने बैंक से लोन ले रखा था जिसके कारण वह चिंतित रहते थे.
इससे पहले रामकिशन ग्रेवाल का अंतिम संस्कार गुरुवार को हरियाणा में भिवानी जिले में स्थित उनके गांव बामला में किया गया. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अंतिम संस्कार में शामिल हुए. राहु्ल ने रामकिशन की चिता पर लकड़ी रखी. केजरीवाल ने पूर्व सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की. सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत ग्रेवाल ने मंगलवार को जहर खाकर खुदकुशी कर ली थी.
ग्रेवाल ने खुदकुशी से पहले कहा था कि वह आत्महत्या कर रहे हैं क्योंकि ओआरओपी पर सरकार उनकी मांगों को पूरा करने में नाकाम रही है. इस बीच, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने यह कहते हुए नया विवाद खड़ा कर दिया कि रामकिशन कांग्रेस से जुड़े थे और कांग्रेस के टिकट पर ही सरपंच का चुनाव जीता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










