बड़ोदरा : पटाखे की दुकान में आग लगने से आठ की मौत, कई घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2016 8:50 PM (IST)
विज्ञापन

बड़ोदरा : गुजरात के बड़ोदरा जिले में एक पटाखे की दुकान में आग लगने स आठ की मौत हो गयी वहीं इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गये. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गाजियाबाद के पटाखा फैक्टरी में लगी आग , एक की मौत उत्तर […]
विज्ञापन
बड़ोदरा : गुजरात के बड़ोदरा जिले में एक पटाखे की दुकान में आग लगने स आठ की मौत हो गयी वहीं इस दुर्घटना में कई लोग घायल हो गये. मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
#WATCH 8 dead, many injured after fire broke out in fire crackers shop in Vadodara (Gujarat). Injured shifted to hospital. pic.twitter.com/V3PfAYKP6Q
— ANI (@ANI) October 28, 2016
गाजियाबाद के पटाखा फैक्टरी में लगी आग , एक की मौत
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में भी इसी तरह जनपद के लोनी थाना क्षेत्र के फरुखनगर में स्थित दो पटाखा फैक्टरियों में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई लोग झुलस गए. गंभीर हालत में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया.
सीओ लोनी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आज सुबह लगभग आठ बजे भेनडा, चौकी बंथला थाना लोनी के लाईसेंस संख्या 194/195 इकरार तथा इस्तेखार की पटाखा निर्माण फैक्टरी में अज्ञात कारणों से आग लग गई. इस अग्निकांड में इमरान(36), निवासी फरुखनगर की मौत हो गई जबकि उमेश (18) निवासी असालतपुर गंभीर रुप से झुलस गया. उन्होंने कहा कि उमेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि इमरान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.
सीओ ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. पटाखा फक्टरियों में आग लगने की सूचना के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. एसडीएम हनुमान प्रसाद मौये व तहसीलदार अजीत परेश ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच शुरु की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










