जासूसी कांड : पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मी को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश, जोधपुर में पकड़ा गया शोएब

नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारीमोहम्मद अख्तर को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया और उसके दो भारतीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया. ये तीनों बीते डेढ़ वर्ष से जासूसी के काम में लिप्त थे, उन्होंने पाक की खुफिया एजेंसियों को जानकारी मुहैया करवाई है. उससे पुलिस व खुफिया अधिकारियों […]
नयी दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारीमोहम्मद अख्तर को जासूसी के आरोप में हिरासत में लिया और उसके दो भारतीय सहयोगियों को गिरफ्तार किया. ये तीनों बीते डेढ़ वर्ष से जासूसी के काम में लिप्त थे, उन्होंने पाक की खुफिया एजेंसियों को जानकारी मुहैया करवाई है. उससे पुलिस व खुफिया अधिकारियों ने पूछताछ की. हालांकि कूटनीतिकअधिकारों के कारणपाक उच्चायुक्त कर्मी को छोड़ दिया गया, लेकिन विदेश सचिव एस जयशंकर ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब कर उसे अवांछित व्यक्ति घोषित किया. साथ ही उसे 48 घंटे के अंदर भारत छोड़ कर जाने को कहा गया.वहीं, इनका एकअन्य साथीशोएब शाम तक जोधपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. उसे राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दिल्ली लाया जा रहा है.
Pak High Commission official Mehmood Akhtar who was detained by Delhi Police crime branch over espionage charges. pic.twitter.com/zl6bbECOk4
— ANI (@ANI) October 27, 2016
दिल्ल पुलिस ने पाकिस्तानी उच्चायोग के कर्मी के पास सेबीएसएफ की तैनाती और रक्षा तैनातीके नक्शों से संबंधित दस्तावेजजब्त किये हैं. दिल्ली पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद इस मामले में प्रेस कान्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी दी. प्रेस कान्फ्रेंस में दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी रवींद्र यादव ने कहा कि वह पहले पाकिस्तानी सेना के बलूच रेजीमेंट में हवलदार था, फिर उसे वहां की खुफिया एजेंसी आइएसआइ ने ट्रेनिंग दी और उसे भारत में अपने उच्चायोग में भेज दिया. उन्होंने बताया कि वह पिछले ढाई साल से यहां कार्य कर रहा था और उसे पाकिस्तानी उच्चायोग ने जान बूझ कर वीजा सेल में तैनात किया, ताकि वीजा के लिए आने वाले लोगों से वह संपर्क बढ़ा सके और उनकी मदद लेकर जासूसी कर सके.वह लोगों को अपना नाम महमूद राजपूत बताता था.इसी नाम से उसने आधार कार्ड बनवाया था.
On initial interrogation, the Pak HC official said he is an Indian citizen and also showed a fake AADHAR card: Ravindra Yadav,Delhi Police pic.twitter.com/bnbIqKgEgJ
— ANI (@ANI) October 27, 2016
ज्वाइंट सीपी रवींद्र यादव ने बताया कि उसके पास चांदनी चौक का आधार कार्ड भी मिला है. उसने जोधपुर में वीजा व पासपोर्ट का काम करने वाले शोएब से संपर्क बढ़ाया और उसे अपने काम से जोड़ा. शोएब ने मौलाना व सुभाष सहित दूसरे लोगों को इस काम में लगाया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि वह मोटी रकम देकर पर्यटक स्थलों पर गोपनीय सूचनाएं खरीदता था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










