ओडिशा: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 23 माओवादी ढेर

Published at :24 Oct 2016 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
ओडिशा: सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 23 माओवादी ढेर

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) :ओडिशा के मलकानगिरि जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 23 माओवादियों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ सोमवार तड़के हुई जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई. मारे गए माओवादियों में 17 पुरूष और 6 महिलाएं शामिल हैं. आंध्र प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ […]

विज्ञापन

विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) :ओडिशा के मलकानगिरि जिले में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में 23 माओवादियों के मारे जाने की खबर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुठभेड़ सोमवार तड़के हुई जिसमें दोनों ओर से फायरिंग हुई. मारे गए माओवादियों में 17 पुरूष और 6 महिलाएं शामिल हैं.

आंध्र प्रदेश पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि ओडिशा में मलकानगिरी जिले के रामगुरहा में दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा चलाए गये संयुक्त नियमित तलाश अभियान के दौरान हुई मुठभेड में माओवादी विरोधी विशिष्ट बल ग्रेहाउंड के दो कांस्टेबल घायल हो गये. सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बची करीब एक घंटे मुठभेड हुई.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल कांस्टेबल को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से विशाखापत्तनम स्थित किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया. पुलिस ने मुठभेड स्थल से चार एके-47 राइफल बरामद किए हैं. मुठभेड की खबर मिलने के तत्काल बाद आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक नंदुरी संबाशिव राव तत्काल विशाखापत्तनम रवाना हो गये.

डीजीपी ने बताया कि क्षेत्र में कुछ और अधिक माओवादियों के मौजूद होने की सूचना मिलने के मद्देनजर तलाश अभियान अभी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola