राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में : अध्ययन

वॉशिंगटन : देश में राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनावों को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में हैं ओर जो लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं उन पर तनाव हावी होने की आशंका अधिक है.अमेरिका के इतिहास में होने जा रहे सर्वाधिक विषमता भरे इन चुनावों से पहले किए गए […]
वॉशिंगटन : देश में राष्ट्रपति पद के लिए होने जा रहे चुनावों को लेकर आधे से अधिक अमेरिकी तनाव में हैं ओर जो लोग सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं उन पर तनाव हावी होने की आशंका अधिक है.अमेरिका के इतिहास में होने जा रहे सर्वाधिक विषमता भरे इन चुनावों से पहले किए गए एक सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है.
मीडिया के हर रुप में दैनिक कवरेज में राष्ट्रपति पद के चुनाव का वर्चस्व है.अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन (एपीए) ने अमेरिका में रह रहे 18 साल से अधिक उम्र के 3,511 वयस्कों को इस ऑनलाइन सर्वे में शामिल किया.करीब 52 फीसदी वयस्कों ने माना कि वर्ष 2016 का राष्ट्रपति चुनाव तनाव का अत्यधिक या थोडा बहुत कारण है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




