जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षा में खड़े जवानों से 5 हथियार छीने
Updated at : 17 Oct 2016 9:13 AM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षा बलों से पांच हथियार छीन लिये. इसमें कार्बाइन , इंशास और राफयल शामिल है. आतंकी हथियार से लैस थे अचानक उन्होंने हमला कर दिया और सुरक्षा बलों से हथियार छीन लिये. खबरों के इस तरह की यह दूसरी घटना है. जिन सुरक्षा बलों से हथियार […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षा बलों से पांच हथियार छीन लिये. इसमें कार्बाइन , इंशास और राफयल शामिल है. आतंकी हथियार से लैस थे अचानक उन्होंने हमला कर दिया और सुरक्षा बलों से हथियार छीन लिये. खबरों के इस तरह की यह दूसरी घटना है.
जिन सुरक्षा बलों से हथियार छीने गये वो पुलिस कर्मी टीवी टॉवर की सुरक्षा में तैनात थे. हथियार छिनने के बाद आतंकी फरार हो गए हैं. हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के तुमलहाल गांव पर आतंकियों ने हमला कर दिया था. इस दौरान गांव की सुरक्षा कर रहे पुलिसवालों से आतकवादियों ने कई रायफल भी छीन ली थी.
घाटी में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद कश्मीर में हथियार छिनने की अब तक 27 घटनाएं हो चुकी हैं. सूत्रों की मानें तो इस घटना से पहले एक और जगह हथियार लूटने की कोशिश की गयी लेकिन सुरक्षा बलों के मुंहतोड़ जवाब मिलने के बाद आतंकि फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




