पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

Updated at : 16 Oct 2016 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर किया संघर्षविराम का उल्लंघन

जम्मू : लगभग एक सप्ताह तक शांति के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी कार्रवाई की है. पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ […]

विज्ञापन

जम्मू : लगभग एक सप्ताह तक शांति के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया है. इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी कार्रवाई की है. पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग का भारतीय जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया.

रक्षा मंत्रालय, जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की.’ उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की. उन्होंने बताया कि संघर्षविराम के उल्लंघन में कोई घायल नहीं हुआ है.

सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल हमलों के बाद से अब तक जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम का उल्लंघन 25 से ज्यादा बार किया जा चुका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola