सरकार ने सैनिकों की विकलांगता पेंशन में कमी की खबरों को किया खारिज

नयी दिल्ली : सरकार ने बीती रात सशस्त्र बलों के विकलांगता पेंशन में कमी से जुडी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उसने तो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक 90 प्रतिशत सशस्त्र बलों के लिए उसमें उल्लेखनीय वृद्धि की है. सूत्रों ने बताया कि अधिकारी रैंक या जूनियर कमीशन अधिकारियों की विकलांगता […]
नयी दिल्ली : सरकार ने बीती रात सशस्त्र बलों के विकलांगता पेंशन में कमी से जुडी खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उसने तो सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक 90 प्रतिशत सशस्त्र बलों के लिए उसमें उल्लेखनीय वृद्धि की है. सूत्रों ने बताया कि अधिकारी रैंक या जूनियर कमीशन अधिकारियों की विकलांगता पेंशन में 14 से 30 फीसदी तक का इजाफा किया गया है.
मीडिया में आ रही खबरों पर कांग्रेस की आलोचना के कुछ घंटे बाद ही सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र बलों की विकलांगता पेंशन को लेकर कई तरह की नकारात्मक खबरें आ रही हैं. सरकारी सूत्रों ने कहा, ‘‘मीडिया में एक नाटकीय खबर आ रही है, जिसमें बताया गया है कि सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल सेना का जवान अगर घायल हो जाता तो किस प्रकार उसकी पेंशन में कमी आ जाती हालांकि तथ्य यह है कि सातवें वेतन आयोग की अनुशंसाओं के अनुसार युद्ध में घायल कर्मियों के पेंशन को छुआ तक नहीं गया है.”
सूत्रों ने बताया कि मीडिया की खबरों में इस तरह की छवि बनाने की कोशिश की जा रही है कि विकलांगता पेंशन में कटौती की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




