परफ्यूम विशेषज्ञ की हत्या: पोस्टमार्टम के अनुसार गला घोंटा गया था
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Oct 2016 10:00 PM
पणजी : परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरदे के पोस्टमार्टम में यह बात सामने आयी है कि उनकी हत्या गला घोंट कर की गयी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था या नहीं. गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल ने आज 39 वर्षीय मोनिका के […]
पणजी : परफ्यूम विशेषज्ञ मोनिका घुरदे के पोस्टमार्टम में यह बात सामने आयी है कि उनकी हत्या गला घोंट कर की गयी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था या नहीं. गोवा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डॉक्टरों के पैनल ने आज 39 वर्षीय मोनिका के शव का पोस्टमार्टम किया. मोनिका का शव दो दिन पहले छह अक्तूबर को सानगोल्दा गांव में उसके घर में मिला था.पुलिस उपाधीक्षक महेश गांवकर ने आज पीटीआई से कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दम घुटने से उसकी मौत हुई.” उन्होंने कहा, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी बलात्कार के संदेह की पुष्टि नहीं हुई है. उसके लिए और जांच होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










