ePaper

पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया जवाब, दो पाकिस्तानी जवान ढेर

Updated at : 29 Sep 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन
पाक ने किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय जवानों ने दिया जवाब, दो पाकिस्तानी जवान ढेर

जम्मू :उरी आतंकी हमले के बादजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर तोड़ा है. लाइन ऑफ कंट्रोल के पास मेंढर इलाके में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.टीवी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि भारत के […]

विज्ञापन

जम्मू :उरी आतंकी हमले के बादजम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में पाकिस्तान ने फिर से सीजफायर तोड़ा है. लाइन ऑफ कंट्रोल के पास मेंढर इलाके में गुरुवार सुबह पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की गई जिसका भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया.टीवी रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की ओर से दावा किया गया है कि भारत के जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी जवान मारे गए हैं.

इससेपहले बुधवार कोपाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय ठिकानों को निशाना बनाकर गोलीबारी की. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ.पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार शाम पुंछ जिले के साब्जियान इलाके में छोटे हथियारों से गोलीबारी की.’

आपको बता दें किउरी आतंकी हमले के दो दिन बाद 20 सितम्बर को पाकिस्तानी सैनिकों ने कश्मीर के इसी सेक्टर में सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था.बीते छह सितम्बर को पाकिस्तानी सेना ने पुंछ में भारतीय ठिकानों पर 120 एमएम मोर्टार से गोलाबारी की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola