ePaper

ब्रिटिश लड़की स्कारलेट के रेप व हत्या के दो आरोपी रिहा

Updated at : 23 Sep 2016 3:28 PM (IST)
विज्ञापन
ब्रिटिश लड़की स्कारलेट के रेप व हत्या के दो आरोपी रिहा

पणजी : गोवा की एक अदालत ने आज ब्रिटिश लड़की स्कारलेट के साथ रेप व हत्या के मामले में दो आरोपियों को बरी कर दिया. 15 वर्षीया ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट का 2008 में गोवा में समुद्र तट पर रेप किया गया था और उसकी मौत हो गयी थी. उसके शव का मामले की पता लगाने […]

विज्ञापन

पणजी : गोवा की एक अदालत ने आज ब्रिटिश लड़की स्कारलेट के साथ रेप व हत्या के मामले में दो आरोपियों को बरी कर दिया. 15 वर्षीया ब्रिटिश किशोरी स्कारलेट का 2008 में गोवा में समुद्र तट पर रेप किया गया था और उसकी मौत हो गयी थी. उसके शव का मामले की पता लगाने के लिए दो बार पोस्टमार्टम किया गया था, जिसके बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया था. उस समय घटना के बाद उसकी मां फियोना मैक्किओन ने कहा था कि वो अब कभी गोवा में छुट्टी मनाने का साहस नहीं करेंगी, हालांकि शेष भारत वे आयेंगी.

पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेंकहागया था किमौत का कारण नशे कीहालतमें उसका समुद्र में डूब जाना है.इसके बाद दोबारा हुए पोस्टमार्टम में कहा गया था कि उसकी हत्या हुई है और उसके शरीर पर चोट के 50 निशान व कई खरोंच हैं.

ब्रिटेन के डेवोन की 15 साल की किशोरी स्कॉरलेट अपनी मां और चार भाई-बहनों के साथ उस समय छह महीने के लिए गोवा घूमने आये थे. जहां, 18 फरवरी 2008 को उसकी लाश गोवा के अंजुना समुद्र तट पर अर्धनग्न हाल में मिली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola