ओडिशा सरकार ने भूल मानी, CM ने कहा - "यह काफी तकलीफदेह"

भुवनेश्वर: कालाहांडी में एक आदिवासी व्यक्ति को 10 किलोमीटर तक अपने कंधे पर पत्नी का शव ढोने के मामले में अस्पताल और सुरक्षाकर्मियों से गलती होने की बात स्वीकार करते हुए ओडिशा सरकार ने आज कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बेंगलूरु में आयोजित ओडिशा निवेशक सम्मेलन-2016 के इतर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने […]
भुवनेश्वर: कालाहांडी में एक आदिवासी व्यक्ति को 10 किलोमीटर तक अपने कंधे पर पत्नी का शव ढोने के मामले में अस्पताल और सुरक्षाकर्मियों से गलती होने की बात स्वीकार करते हुए ओडिशा सरकार ने आज कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.बेंगलूरु में आयोजित ओडिशा निवेशक सम्मेलन-2016 के इतर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, ‘‘यह काफी तकलीफदेह है, हमने जांच के आदेश दिए हैं और इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.’ कालाहांडी की जिलाधिकारी ब्रूंढा डी ने भवानीपटना में संवाददाताओं से कहा कि जांच रिपोर्ट से पता चला है कि जिला मुख्यालय अस्पताल जहां महिला का उपचार हुआ, वहां के कर्मचारियों और सुरक्षा एजेंसी से गलती हुई.
उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी तय करने के बाद घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. साथ ही कहा कि अस्पताल में सुविधाएं बेहतर करने के लिए कदम उठाए जाएंगे.24 अगस्त की घटना को लेकर जांच का आदेश देने वाली जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि दाना मांझी 24 अगस्त को अस्पताल को जानकारी दिए बिना तडके अपनी पत्नी का शव लेकर निकल पडा. उन्होंने कहा कि अस्पताल में शव ले जाने वाली गाडी थी, लेकिन महिला की मौत के बारे में या शव को गांव ले जाने के बारे में संबंधित कर्मचरियों को किसी ने नहीं बताया. जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने व्यक्ति को बुलाया और उसका बयान दर्ज किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




