ePaper

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कोर्ट के लिये 42 हस्तियां चयनित

Updated at : 01 Aug 2016 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कोर्ट के लिये 42 हस्तियां चयनित

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शीर्षस्थ संचालन इकाई ‘एएमयू कोर्ट’ के पुनर्गठन के तहत विभिन्न क्षेत्रों की 42 हस्तियों को उसमें जगह दी गयी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एएमयू कोर्ट की कल शाम सम्पन्न विशेष बैठक में प्रख्यात ह्म्दयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक सेठ तथा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल समेत […]

विज्ञापन

अलीगढ़ : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की शीर्षस्थ संचालन इकाई ‘एएमयू कोर्ट’ के पुनर्गठन के तहत विभिन्न क्षेत्रों की 42 हस्तियों को उसमें जगह दी गयी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक एएमयू कोर्ट की कल शाम सम्पन्न विशेष बैठक में प्रख्यात ह्म्दयरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अशोक सेठ तथा भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान जफर इकबाल समेत 42 सदस्यों को चुना गया.

एएमयू कोर्ट के लिये चुनी गयी हस्तियों में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी, नदवा के मुहतमिम मौलाना राबे हसनी नदवी, प्रख्यात शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक, योजना आयोग की पूर्व सदस्य डाक्टर सैयदा सैयदैन हमीद, प्रख्यात वैज्ञानिक डाक्टर शाहिद जमील, कर्नाटक विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर ए. एम. पठान, यूनानी चिकित्सा का जाना-माना नाम प्रोफेसर सैयद जिल-उर-रहमान तथा उर्दू के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले गोपीचंद नारंग भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola