ePaper

अब चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री बन गये हैं, बड़े आदमी हो गये हैं : राहुल गांधी

Updated at : 28 Jul 2016 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
अब चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री बन गये हैं, बड़े आदमी हो गये हैं : राहुल गांधी

नयी दिल्ली : आज लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि आपने स्टार्ट अप पर झूठे दावे पेश किये लेकिन आप महंगाई पर ऐसा नहीं कर सकते. महंगाई का मुद्दा हमारे देश की जनता के सामने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज लोकसभा में महंगाई पर चर्चा के दौरान बोलते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने कहा कि आपने स्टार्ट अप पर झूठे दावे पेश किये लेकिन आप महंगाई पर ऐसा नहीं कर सकते. महंगाई का मुद्दा हमारे देश की जनता के सामने बड़ा मुद्दा है, सच्चाई है कि इस मुद्दे पर जनता के सामने झूठ नहीं बोला जा सकता है.

मोदी जी मैं आपको याद दिलाना चाहता हूं कि आपने जनता से झूठे वायदे किये, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाये. आपने कहा था कि मुझे प्रधानमंत्री ना बनाओ, चौकीदार बनाओ. लेकिन अब उसी चौकीदार के नाक के नीचे से दाल की चोरी हो रही है.

अब आप प्रधानमंत्री बन गये हैं, बड़े आदमी बन गये हैं, इसलिए चौकीदारी छोड़िए ये काम आप कांग्रेस पर छोड़ दें.राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी आपको जितने खोखले वादे करने हैं, करिए, लेकिन इस सदन को ये बताइए कि कब तक आप महंगाई पर अंकुश लगा पायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola